शाहरुख खान ने गणपति बप्पा को दी विदाई, शेयर की विघ्नहर्ता की प्यारी तस्वीर

9/20/2021 11:38:20 AM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान ईद से लेकर दीवाली तक सारे त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्टर के घर गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। 10 दिन घर में रखने के बाद एक्टर ने गणपति बप्पा को विदाई दे दी है। 


शाहरुख ने गणपति बप्पा का प्यारी मूर्ति की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा- भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी के साथ तब तक बना रहे जब तक हम उन्हें अगले साल फिर से नहीं देखते… गणपति बप्पा मोरया!!! फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो शाहरुख को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।

 

Content Writer

Parminder Kaur