Aryan Khan Bail: ''मन्‍नत'' के बाहर दीवाली जैसा माहौल, जमकर हुई पटाखेबाजी, खूब लगे नारे

10/29/2021 10:34:44 AM

मुंबई: क्रूज ड्रग्‍स केस में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को वीरवार को जमानत मिल गई। इस खबर से ना सिर्फ खान फैमिली नहीं बल्कि उनके फैंस और बाॅलीवुड में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जैसे ही आर्यन खान के जमानत मिलने की खबर आईं उनके घर 'मन्‍नत' के बाहर फैंस का हुजूम जमा हो गया है।

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही फैंस बीते 26 दिनों से उनकी रिहाई को लेकर लगातार सड़कों पर और सोशल मीडिया पर अपना सपोर्ट दिखा रहे थे। ऐसे में अब ज‍ब जमानत मिल गई है तो इसकी खुशी न सिर्फ 'मन्‍नत' के भीतर बल्‍क‍ि बाहर भी नजर आ रही है।

लोगों ने खूब पटाखे चलाए। फैंस की खुशी देख ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके लिए कल का दिन किसी दीवाली से कम नहीं थी। 

बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को लगातार तीन दिन की सुनवाई के बाद आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी। क्रूज ड्रग्‍स केस में एनसीबी ने आर्यन समेत 8 लोगों को 2 अक्‍टूबर की रात हिरासत में लिया था, जिसके बाद 3 अक्‍टूबर को सभी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 8 अक्टूबर को सभी आरोपियों को जेल में भेज दिया गया। आर्यन खान की जमानत मेट्रोपॉलिटन मजिस्‍ट्रेट कोर्ट और सेशंस अदालत से खारिज हो चुकी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma