शाहरुख के 6 साल के बेटे के लिए फैन ने भेजा अपनी भतीजी का रिश्ता, किंग खान ने हैरान होकर दिया ये जवाब
4/21/2020 11:18:48 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान चाहे फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हाल ही में शाहरुख ने फैंस के लिए #AskSRK सेशन रखा। इस सेशन में किंग खान ने फैंस के कई सवालों का जवाब दिए। लेकिन इस सेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में खुद शाहरुख ने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान शाहरुख के एक फैन ने उनके बेटे के लिए अपनी भतीजी का रिश्ता ही भेज दिया।
इससे बड़ी हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये रिश्ता शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान के लिए नहीं बल्कि 6 साल के छोटे बेटे अबराम के लिए आया है। दिलचस्प है कि शाहरुख को ये लड़की पसंद भी आ गई। अनुराग शर्मा नाम के फैन ने अपनी 1 साल की भतीजी का फोटो भेज कर कहा कि वह उनके बेटे अबराम को पसंद करती है और इन दोनों की शादी कर सकते हैं।
उन्होने ट्वीट कर लिखा-''सर ये मेरी भतीजी है वेदिका जो अबराम से प्यार करती है। क्या इसकी उससे शादी हो सकती है। वह पिछले महीने ही 1 साल की हुई है, बहुत अच्छा लगेगा अगर आप उसे दुआएं देंगे तो।'
फैन के इस पोस्ट पर शाहरुख ने लिखा, 'ईश्वर उनपर कृपा करे। वह बहुत ही सुंदर है।' इन सबके अलावा भी शाहरुख ने फैंस के सारे सवालों के जवाब दिए।
बता दें कि शाहरुख को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का नजर आईं थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को तो काफी पसंद किया गया लेकिन यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाॅप हुई। इस फिल्म के बाद से शाहरुख ने किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया है।