न्यूयॉर्क लौटकर किंग खान की लाडली की दोस्तों संग पार्टी, टू पीस बॉडीकॉन ड्रेस में सुहाना ने फ्लाॅन्ट की टोन्ड बाॅडी

2/17/2021 12:04:09 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान ने वैसे तो इंडस्ट्री से में कदम नहीं रखा है लेकिन वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुहाना अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह हमेशा ही चर्चा में रहती हैं।

इसी बीच सुहाना एक बार फिर अपने हाॅट लुक को लेकर लाइमलाइट बटौर रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों संग मस्ती कर रही हैं। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते सुहाना देश लौट आई थीं और लंबे समय तक अपने परिवार के साथ मुंबई में थीं।

लेकिन अब वह न्यूयॉर्क लौट गई हैं। जहां वह अपने दोस्तों से मिलकर काफी खुश हैं और उनके साथ जमकर धमाल कर रही हैं। लुक की बात करें तो सुहाना ऑफ व्हाइट कलर का टू पीस बॉडीकॉन में दिख रही हैं।

सुहाना ने अपने लुक को पर्ल नेकलेस और स्ट्रेट ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है। उनका ये अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। सुहाना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

यह पहली बार नहीं है जब सुहाना अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते चर्चा में हों। इससे पहले भी वो कई बार अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

बता दें कि सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।जानकारी के मुताबिक सुहाना न्यूयॉर्क में एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। साल 2019 में सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हुई थी।

Content Writer

Smita Sharma