ट्रांसपेरेंट टॉप में सुहाना खान का जलवा, शाहरुख की लाडली की लेटेस्ट तस्वीर की हो रही चर्चा

8/28/2021 2:13:34 PM

मुंबई: बी-टाउन गलियारों में जिस स्टार किड की सबसे ज्यादा चर्चा रहती हैं वह हैं सुहाना खान। शाहरुख खान की लाडली ने भले ही  फिल्मों में डेब्यू नहीं किया पर वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका हर एक पोस्ट वायरल हो जाता है। अब सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

दरअसल, सुहाना इन दिनों दोस्तों संग पुर्तगाल में वेकेशन इंजॉय कर रही थी लेकिन अब उनकी छुट्टियां खत्म हो गई हैं। ऐसे में वेकेशन के आखिरी दिन में सुहाना ने अपनी गाॅर्जियस तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह  स्लिप टॉप के साथ व्हाइट कलर का ट्रांसपेरेंट नाॅटेड क्राॅप टाॅप पहना है। सुहाना ने अपने लुक को  ब्लू शॉर्ट्स कैरी किए हैं। वह धूप में खड़ी हैं और खास अंदाज में पोज दे रही हैं। 

PunjabKesari

सुहाना ने अपने बालों में बन बनयाा है, साथ ही सिर पर सन ग्लासेस पहने हुए हैं। सुहाना ने अपने बाएं कंधे पर व्हाइट कलर का छोटा सा हैंडबैग केरी किया है। तस्वीर के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा- ‘आखिरी दिन।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

इससे पहले सुहाना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीर में वह  रेड कलर लो कट बैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं थीं।  सुहाना इन दिनों अमेरिका मे हैं और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह अपनी एक्टिंग स्किल शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ में पहले ही दिखा चुकी हैं। वहीं बीते दिनों खबरें आईं थी कि डायरेक्टर जोया अख्तर सुहाना को लाॅन्च कर रही हैं। सुहाना फिल्म आर्ची से डेब्यू करेंगी जो ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News