लंदन में फ्रेंड्स संग शाहरुख की लाडली की मस्ती, पोल डांस करते हुए सुहाना का वीडियो वायरल

6/24/2019 10:21:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुहाना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें उनके किसी फ्रेंड की पार्टी की हैं।इन तस्वीरों में सुहाना रेड ऑफ शोल्डर टाॅप के साथ ब्लू डांगरी जींस में बोल्ड अवचार में दिख रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने दो चोटियां की हुईं हैं। तस्वीरों में सुहाना काफी मस्ती करती दिख रही हैं। सुहाना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इसके अलावा भी सुहाना की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह फ्रेंड संग पोल डांस करती दिख रही हैं।

वीडियो में सुहाना खान का चेहरा पूरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन उनके डांस मूव्स कैमरे में कैद हो गए हैं। सुहाना एक पोल को पकड़कर दोस्त के साथ डांस कर रही हैं। वह इस पल को काफी एंजाॅय कर रही हैं। 

बता दें कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। हालांकि पापा शाहरुख ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा था कि जब तक सुहाना की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक वह सिने जगत में कदम नहीं रखेंगी। शाहरुख एक्टिंग को लेकर सुहाना को बहुत सपोर्ट करते हैं। 


सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। दरअसल, सुहाना की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वह एक कार की फ्रंट सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है वो इस शॉर्ट फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@suhanakhan2 dancing with her friends 😘💕

A post shared by Suhana Khan ⭐ (@suhanakha143) on Jun 21, 2019 at 1:10am PDT

Smita Sharma