2 लाख के बैग को कैरी कर शाहरुख की लाडली ने शेयर की सन किस्ड तस्वीरें, सुहाना के गोल्डन लुक पर फिदा हुए Netizens

7/10/2021 9:33:22 AM

मुंबई: इंडस्ट्री के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर बी-टाउन की खबरों में छाईं रहती हैं। फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बावजूद सुहाना सुहाना के चाहने वालों लिस्ट काफी लंबी हैं।  सुहाना सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका स्टाइल कोशंट और फैशन सेंस कमाल का नजर आता है।

सुहाना की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच एक बार फिर सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैंजिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है।

इन तस्वीरों में सुनहरी धूप के बीच खड़ी सुहाना गोल्डन गर्ल की तरह नजर आई। लुक की बात करें तो सुहाना फिटेड स्ट्रैपी टॉप और फॉक्स लैदर पैंट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है। इस दौरान सुहाना ने 2 लाख का बैग कैरी किया हुआ है। सुहाना स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।  फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सुहाना ने पिछले साल 2020 में ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया है। उनके 1.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क के Tisch School of the Arts से पढ़ाई कर रही हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma