डीप नेक ड्रेस में शाहरुख खान की बेटी सुहाना का हाॅट अवतार,गुनगुनी धूप में बेड पर लेट यूं दिखाया चेहरे का ग्लो

1/7/2022 12:46:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही खबरों में छाईं रहती हैं। उनका फैशन और बोल्ड अंदाज हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेता है। सुहाना की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं। भले ही वह अपने इंस्टा पर रैगुलर तस्वीरें शेयर नहीं करती फिर भी सोशल मीडिया पर सुहाना की तगड़ी फैन फाॅलोइंग है।

हाल ही में सुहाना ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। शेयर की इन तस्वीरों में सुहाना व्हाइट कलर के बेड परलेटी हुई दिख रही हैं।हसीना ने इस दौरान अपने लिए एक ऐसी ड्रेस चुनी थी, जिसमें उनकी  बॉडी कर्व्स भी आसानी से हाईलाइट हो पा रहे थे।

लुक की बात करें तो सुहाना ने एनिमल प्रिंट डीप नेक आउटफिट कैरी की है। इस ड्रेस में फ्रंट से डीप कट दिया गया था, जो उनके लेटकर पोज देने के कारण और भी ज्यादा रिवीलिंग हो रहा था। उनके क्लीवेज एरिया के शो होने के कारण लुक काफी बोल्ड लग रहा था।

हसीना ने अपने इस स्टनिंग लुक को कम्पलीट करने के लिए गले में गोल्डन चेन पहनी थी, जिसमें दिल शेप का पेंडेंट नजर आ रहा था। वहीं कानों में भी गोल्डन ईयररिंग्स पहने थे। मेकअप के लिए सुहाना ने ग्लौसी पिंक लिप्स, कोहल्ड आईज और लाइट फाउंडेशन लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों को ओपन रखा है। वह गुनगुनी धूप में लेट अपने चेहरे का परफेक्ट ग्लो दिखा रही हैं। 


इससे पहले सुहाना ने 27 दिसंबर को भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वह धूप सेकते नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-डिस्टर्ब मत कीजिए। आर्यन खान केस के बाद सुहाना की यह पहली पोस्ट थी। 

बता दें सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। चर्चा है कि सुहाना जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करेंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma