धूप का मजा लेते हुए सुहाना खान ने शेयर की तस्वीरें, शाहरुख की लाडली की ग्लोइंग स्किन ने खींचा फैंस का ध्यान

12/27/2021 4:33:58 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड न किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। सुहाना की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। सुहाना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब पसंद भी करते हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में सुहाना ब्लैक टॉप में नजर आ रही है। सुहाना धूप में लेटी हुई है। सुहाना की स्किन बेदाग दिखाई दे रही है और काफी ग्लो कर रही है। सुहाना अपनी स्किन फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- डू नोट डिस्टर्ब। फैंस और स्टार्स इन तस्वरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।


बता दें हाल ही में सुहाना ने न्यूयॉर्क छोड़ने की घोषणा की थी। इस समय सुहाना न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से फिल्म निर्माण में डिग्री हासिल कर रही हैं। सुहाना ने न्यूयॉर्क छोड़ने का दुख एक तस्वीर शेयर कर व्यक्त किया था। एक इमारत के नीचे चलते हुए ट्रक की एक तस्वीर शेयर की थी। ट्रक पर लिखा था- चिंता मत करो। भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ दें, आप हमेशा न्यू यॉर्कर रहेंगे। इस तस्वीर के कैप्शन पर सुहाना ने टूटे दिल वाली इमोजी बनाई थी।

Content Writer

Parminder Kaur