गर्ल गैंग के साथ सुहाना खान की पूल पार्टी, किंग खान की लाडली ने दिखाया अपना बिकिनी अवतार!

5/26/2021 1:29:59 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फेमस स्टार्स किड्स में से एक हैं। चाहे सुहाना ने फिल्मी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की है पर उन्हें सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं।

PunjabKesari

न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही सुहाना को अक्सर वहां अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है। हाल ही में शाहरुख की लाडली की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पूल पार्टी करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में सुहाना की सभी दोस्त बिकिनी में नजर आ रही हैं हालांकि सुहाना ने खुद को अपनी दोस्त के पीछे छिपा लिया है जिसकी वजह से उन्होंने क्या पहना है पता नहीं चल रहा है।सुहाना की दोस्त अलाना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिस पर सुहाना ने कमेंट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alana Markel (@alanamarkel)

 

उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट की हैं। सुहाना की यह तस्वीर उनके फैंस को बहुत पसंद आई है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुहाना 22 मई को 21 साल की हो गई हैं। बर्थडे पर सुहाना ने दोस्तों संग खूब धमाल मचाया था, जिसी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं थीं। 

PunjabKesari
सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में एक्टिंग कोर्स की पढ़ाई कर रही हैं. वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। फैंस किंग खान की लाडली के बाॅलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शाहरुख का कहना है कि उनके बच्चे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे उसके बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News