''27 साल से मुझे बायकाॅट किया...अब ऊपर वाले ने इन्हें कर दिया'' आर्यन की गिरफ्तारी के बाद को-स्टार पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख पर साधा निशाना

10/13/2021 11:14:41 AM

 मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया। इस मामले में फंसे आर्यन खान फिलहाल आर्थर जेल में कैद है। जहां इस कठिन समय में कई सेलेब्स किंग खान के समर्थन में हैं।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुपरस्टार और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में शाहरुख के साथ फिल्म 'जोश' (2000) में काम कर चुके एक्टर पुनीत वशिष्ठ  ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कमेंट किया है।

मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस के बाहर स्पाॅट हुए पुनीत वशिष्ठ नेआर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया से बात की। पुनीत वशिष्ट ने दावा किया कि वह इस सब का हिस्सा नहीं था, खानों ने पिछले 27 वर्षों से उनका बायकॉट किया है। अब भगवान उनका बायकॉट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुनीत वशिष्ठ गुस्से में कहते हैं- 'देखिए, मैं 'जोश', 'क्या कहना' सभी फिल्मों में था? मैं इन सब में शामिल नहीं हुआ, इसलिए खान-पान ने 27 साल तक मेरा बायकॉट किया। अब भगवान ने उन सभी का बायकॉट कर दिया है।'

ये पहली बार नहीं है जब पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख खान पर निशाना साधा है। पुनीत वशिष्ठ ने जुलाई 2021 में शाहरुख खान को अयोग्य करार दे दिया था। पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख खान, सलमान खान की तुलना विद्युत जामवाल से की थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुनीत वशिष्ठ ने कहा था, 'विद्युत जामवाल के सामने क्या हैं सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह।'

गौरतबल है कि स्टार किड को 2 अक्टूबर को NCB ने मुंबई क्रूज पर हो रही पार्टी में हुई छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। आरोप था कि क्रूज पर ड्रग पार्टी हो रही थी। लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया। इसके बाद कुछ दिन आर्यन एनसीबी की हिरासत में रहे और 8 अक्टूबर को उन्हें जेल भेजा गया। इसी दिन उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई थी जिसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद 11 अक्टूबर को फिर इस मामले में सुनवाई हुई। जहां आर्यन के वकील ने अपना पक्ष रखा लेकिन एनसीबी ने थोड़ा समय मांगा। अब आज यानि 13 अक्टूबर को आर्यन की जमानत याचिका पर फैसला आएगा। 

Content Writer

Smita Sharma