शाहरुख को बर्थडे विश करने सड़कों पर निकले फैंस, जश्न मनाते हुए तस्वीरें आई सामने

11/2/2018 3:14:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज 53 साल के हो गए हैं। बीती रात किंग खान के बंगले मन्नत के बाहर फैंस उन्हें विश करने पहुंचे। वहीं शाहरुख ने भी स्पेशल बालकनी में आकर फैंस को शुक्रिया कहा।

अपने फेवरेट एक्टर को देखते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वे उन्हें देखकर खुशी के मारे चिल्लाने लगे। 

वहीं अब अपने फेवरेट स्टार शाहरुख को विश करने के लिए फैंस सड़कों पर निकल गए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

जिसमें फैंस हाथ में किंग खान को पोस्टर लिए हुए सड़कों पर खड़े नजर आ रहे हैं। हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। 

बता दें कि किंग खान का ये बर्थडे "जीरो" की वजह से खास होने वाला है। दरअसल, आज फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च होने वाला है।

मुंबई के वडाला स्थित सिनेमाहॉल में मूवी का ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम रोल में दिखेंगे। 

 

Neha