Video: दोस्त की शादी में पहुंचे शाहरुख खान, दुल्हन बनी बेला को स्टेज पर ले जा माथे पर Kiss करके यूं दी दुआएं

5/31/2022 12:14:09 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ  'डाउन टू अर्थ' एटिट्यूड और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते हैं। जो लोग शाहरुख के दिल में बस जाते हैं एक्टर उनके लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते। हाल ही वह अपनी खास दोस्त और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर बेला मूलचंदानी की शादी में शामिल होने पहुंचे और सबको हैरान कर दिया। इस दौरन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में  शाहरुख दुल्हन बनी दोस्त बेला को हाथ पकड़कर स्टेज तक ले जाते दिख रहे हैं। शाहरुख ने बेला मूलचंदानी के माथे पर चूमा और दिल से दुआएं देते हुए खूब तारीफ भी की। शाहरुख कहते हैं- 'बेला मेरी सबसे पुरानी दोस्त है।

उम्र के मामले में ही नहीं बल्कि सबसे पुरानी को-वर्कर के रूप में भी। बेला हमेशा मेरे साथ रही है। उनके बारे में सबसे स्वीट बात यह है कि उन्होंने हमेशा मेरा ख्याल रखा है। मैं अपने दिल से ऐसा फील करता हूं कि राहुल, बेला का पूरा ख्याल रखेगा, उसी तरह जैसे बेला ने हम सबका ख्याल रखा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Shah Rukh Khan (@teamshahrukhkhan)

शाहरुख हाल ही दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर के 50वें बर्थडे की पार्टी में भी शामिल हुए थे। शाहरुख इस पार्टी में बैक डोर से पहुंचे थे। शाहरुख का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह करण जौहर के साथ डांस करते और धमाल मचाते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Shah Rukh Khan (@teamshahrukhkhan)

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान 'पठान' में नजर आएंगे। वह सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म Dunki में काम कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma