मिस धोनी के साथ खुद बच्चे बने किंग खान, क्यूटनेस कर देगी आपका Heart Melt

4/11/2018 2:32:49 PM

मुंबई: आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल हो चुका है। हाल ही में सोशल साइट पर शाहरुख खान के साथ चेन्नई सुपर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की क्यूट तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

जहां शाहरुख अपनी टीम की हौसला अफजाही करने पहुंचे थे वहीं यैलो कलर की ड्रैस में जीवा भी अपने पापा की टीम को चीयर करती दिखाई दीं।

इस दौरान किंग खान नन्हीं जीवा के साथ स्टेडियम में जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। 

बता दें कि शाहरुख और जीवा की तस्वीरों को सोशल साइट पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

जीवा के साथ इस दौरान उनकी मम्मी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं। स्टार किड्स की बात करें तो जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

किंग खान ही नहीं बल्कि तमाम सेलिब्रिटी जीवा के दीवाने हैं। 

Punjab Kesari