जब करण ने शाहरुख और काजोल से पूछा था सवाल-अगर न्यासा को लेकर आर्यन घर से भागे तो? दोनों ने दिया था मजेदार जवाब

10/20/2020 12:24:30 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख और काजोल जब इकट्ठे पर्दे पर आते हैं तो जादू चलता है। दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक होती है जो लोगों को दीवाना बना देती है। हाल ही में दोनों की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ ने 25 साल पूरे किए हैं। जो चर्चा में बनी हुई है।


 शाहरुख और काजोल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। बात 13 साल पुरानी है। जब शाहरूख खान, अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है‘ को-स्टार्स रानी मुखर्जी और काजोल के साथ कॉफी विद करण के सेकेंड सीजन में मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो में करण जौहर ने शाहरुख और काजोल से रेपिड फायर राउंड में एक मजेदार सवाल पूछा था। अगर दस साल बाद शाहरुख का बेटा आर्यन खान उनकी बेटी न्यासा को लेकर घर से भाग जाए तो फिर उनका रिएक्शन क्या होगा। काजोल ने बिना देर किए सीधा जवाब दिया “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”। जब शाहरुख से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-मुझे ये मजाक समझ ही नही आया।  मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो...सोच भी नहीं सकता। शाहरुख की इस बात को सुनकर काजोल और रानी दोनों हंसने लगते थे।


बता दें शाहरुख और काजोल बहुत अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले दोनों की दोस्ती को लेकर दरार की खबरें सामने आई थी। पर दोनों की दोस्ती पर कुछ खास असर नही पड़ा। हाल ही दोनों की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ को 25 साल पूरे हो गए हैं। जो सुपरहिट हुई थी।

Smita Sharma