दीपिका की तरह शाहरुख भी हो चुके हैं डिप्रेशन का शिकार, इंटरव्यू में किया खुलासा

11/24/2020 2:45:06 PM

मुंबई. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी डिप्रेशन की कहानी बयान कर चुकें हैं। दीपिका पादुकोण डिप्रेशन का शिकार हो चुकी है। एक्ट्रेस ने खुलकर इस पर बात की थी। हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी बताया कि वह 4 साल से डिप्रेशन में रही है। अब शाहरुख खान की डिप्रेशन से जुड़ी खबर सामने आई है।


शाहरुख ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। एक्टर ने इस बारे में कुछ ज्यादा तो नही बोला लेकिन इतना बताया था कि  साल 2008 में शूटिंग के दौरान उन्हें कंधे के लिंगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी थी। उस समय वह खुद को बेहद अकेला महसूस करते थे और डिप्रेशन के शिकार हो गए थे।


शाहरुख ने आगे कहा था - फिल्मों में जैसे वह किरदार निभाते हैं, असल जिंदगी में वह उससे बिल्कुल अलग हैं। वह बेहद शर्मीले, शांत और अकेले रहने वाले इंसान हैं और वह अपनी अंदर की फीलिंग्स शेयर करने में काफी परेशानी होती है। मेरी शख्सियत ऐसी नहीं है जिस पर गर्व हो। वह अपना प्यार, दोस्ती, गुस्सा, अफसोस खुलकर जाहिर नहीं कर पाते हैं जिसके कारण अक्सर उन्हें लोग गलत समझ लेते हैं।


काम की बात कें तो शाहरुख को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। अब शाहरुख बहुत जल्द फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगे।

Parminder Kaur