शाहरुख की हीरोइन सुचित्रा को नहीं मिल रही कोरोना वैक्सीन, बोली- दवाई की कमी अफवाह नहीं

4/19/2021 4:50:00 PM

मुंबई. कोरोना वायरस का बढ़ता कहर हर किसी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इससे अब तक हजारों लोगों की जान चली गई है। स्टार्स भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में हर कोई इस कोशिश में है कि वैक्सीन लग जाए। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म कभी हां, कभी ना में काम कर चुकी एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को वैक्सीन नहीं मिल रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।


सुचित्रा ने ट्वीट कर कहा- मैं वैक्सीन लगवाने के लिए मुंबई के लाइफलाइन हॉस्पिटल गई थीं लेकिन वहां वैक्सीन नहीं मिल सकी। मैंने वेबसाइट के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट ली थी। एक हफ्ते बाद आने के लिए कहा है।


एक्ट्रेस ने अपने अगले ट्वीट में कहा- 'उन लोगों के लिए जो कहते हैं कि वैक्सीन की कमी एक अफवाह है, यह ऐसा नहीं है। मैंने आज खुद इसका अनुभव किया है।' सुचित्रा के ये ट्वीट्स खूब वायरल हो रहे हैं।


बता दें सुचित्रा ने फिल्मी करियर को बीच में छोड़कर 1997 में शेखर कपूर से शादी कर ली थी। शेखर कपूर को उस समय फिल्म मिस्टर इंडिया से बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई थी। शेखर सुचित्रा से 30 साल बड़े हैं। दोनों की शादी केवल दस साल चली। 2007 से ये दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम कावेरी है और वो भी अपनी मां की तरह फिल्मों में करियर बनाने के लिए तैयारी कर रही हैं।

Content Writer

Parminder Kaur