Inside Pictures: दुबई में परिवार संग शाहरुख का बर्थडे सेलिब्रेशन, शाॅर्ट कपड़ों में ग्लैमरस दिखी किंग खान की लाडली

11/3/2020 1:19:27 PM

मुंबई: 'किंग खान' शाहरुख खान ने 2 नवंबर को दुबई में अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेश में शाहरुख के दोस्त करण जौहर,बेटी सुहाना खान,बेटे अबराम खान के साथ-साथ कुछ करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया।

हाल ही में इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आईं हैं।  पापा शाहरुख खान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सुहाना खान अपनी दोस्तों के साथ पार्टी में पहुंची। इस दौरान सुहाना क्राॅप टाॅप के साथ व्हाइट लैदर स्कर्ट में ग्लैमरस नजर आईं।

पार्टी में शाहरुख ने बेटी सुहाना और बेटे अबराम संग जमकर पोज दिए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

शाहरुख के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

 शाहरुख के बर्थ डे पर पूरा बुर्ज खलीफा एक्टर के लिए सज गया। बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं। अपने रंग में बुर्ज खलीफा को रंगा देख खुद शाहरुख खान भी खुशी से झूम उठे। शाहरुख खान ने बुर्ज खलीफा से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह बिल्डिंग के सामने पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

Smita Sharma