शाहरुख खान की ''जीरो'' होगी श्रीदेवी की आखिरी फिल्म

2/25/2018 10:52:51 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की शनिवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 54 साल की थी। उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। वैसे तो आप सब जानते ही होंगे उनकी फिल्म मॉम ने बॉक्स अॉफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। लोगो ने उनके किरदार को काफी पसंद किया।

इतना ही नहीं हाल ही में श्रीदेवी शाहरूख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आने वाली थी। इस फिल्म में उनका कैमियो था। फिल्म में करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट और शाहरुख खान के साथ एक पार्टी सीन में नजर आने वाली थी।

फिल्म में उनके फैंस श्री देवी को देखने के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन उनकी मौत की वजह से बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस को काफी झटका लगा है।