बर्थडे पर किंग खान के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा', मीडिया संग शाहरुख ने काटा केक

11/3/2019 11:00:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। फैंस शाहरुख के मन्नत के बाहर पहुंच गए थे। सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

बीती शाम शाहरुख  को एक इवेंट में देखा गया है, जहां पर उनके फैंस और मीडिया मौजूद थी। इस दौरान किंग खान के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया गया।

शाहरुख सभी का प्यार देखकर इमोशनल भी हो गए। लुक की बात करें तो शाहरुख ब्लू जींस , व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट में हैंडसम दिखे।

उन्होंने मीडिया और फैंस के साथ केक काटा। शाहरुख क ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

शाहरुख के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा'

देश ही नहीं विदेशों में भी किंग खान की काफी फैन फ्लाॅइंग हैं। दुबई में भी किंग ऑफ रोमांस का बर्थडे बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया गया। दरअसल, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के जरिए किंग खान खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई। इसी के साथ वो पहले ऐसे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिनका नाम बुर्ज खलीफा पर आइकॉनिक स्टाइल में लिखा गया है।  

इस दौरान बुर्ज खलीफा के बाहर शाहरुख के फैन्स की भारी भीड़ मौजूद थी। हर कोई इस लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर रहा था। इस दौरान का एक वीडियो शाहरुख ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दुबई का शुक्रियादा भी किया।

शाहरुख को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह तमिल फिल्म सनकी में दिखाई देंगे, जिसके डायरेक्टर Atlee होंगे।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

To my brother, the awesomely cool Mr. #MohamedAlabbar and @burjkhalifa @emaardubai. Thanks for making me shine so bright. Your love and kindness is unsurpassable. Wow! This is really the Tallest I have ever been. Love u Dubai. It’s my birthday and I’m the guest!

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on Nov 2, 2019 at 11:03am PDT

Smita Sharma