वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को बॉलीवुड स्टार्स का सलाम, शाहरुख से लेकर अनुष्का तक ने दी बधाई

8/26/2019 11:25:05 AM

मुंबई: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहली बार गोल्ड जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। स्विट्जरलैंड के बसेल में खेले गए महिला एकल के फाइनल मुकाबले में सिंधु ने केवल 38 मिनट में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा का हरा दिया। पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।24 साल कीसिंधु ने अपना पांचवां वर्ल्ड चैंपियनशिप का मेडल जीता। सिंधु की इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। शाहरुख खान, अनुपम खेर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर जैसे दिग्गजों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सिंधु को बधाई दी। 

 

 

शाहरुख खान

बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा-'बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर पी.वी. सिंधु को बधाई। अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर हमें कर दिया।'

 

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने कहा- 'वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पी.वी. सिंधु को बधाई। आपकी जीत ने हमें विश्व विजेता बना दिया। जय हो, जय हिंद।'

 

करण जौहर 

फिल्ममेकर करण जौहर ने सिंद्धू को बधाई देते हुए लिखा-' भारत के लिए गर्व का दिन है। पी.वी. सिंधु को बधाई।'

 

 

सुनील शेट्टी 

एक्टर  सुनील शेट्टी ने लिखा- 'ब्रावो चैंपियन, प्राउड इंडियन।'

 

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ट्वीट करते हुए लिखा-'शानदार प्रदर्शन।'

 

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने पीवी सिंधु को बधाई देते हुए लिखा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। 

कपिल शर्मा 

काॅमेडियन कपिल शर्मा ने पीवी सिंधु की तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए ट्वीट किया। कपिल ने लिखा-' 'पीवी सिंधु आपको बधाई। आपने हम सबको गौरवान्वित किया है।' 

 

तापसी पन्नू-स्वरा भास्कर 

तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने भी पीवी सिंधु की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। 

आमिर खान-राजमौली

विजय देवरकोंडा

 


 

Smita Sharma