फिल्म DDLJ ने मराठा मंदिर में पूरे किए 1200 हफ्ते ,शाहरुख-काजोल ने फैंस का किया शुक्रिया

10/24/2018 4:11:29 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) को मराठा मंदिर में लगे हुए 23 साल हो गए हैं।  फिल्म ने यहां अपने प्रदर्शन के लगातार 1200 हफ्ते पूरे कर लिए हैं।

PunjabKesari, shahrukh khan image, kajol photo, kajal images, shahrukh khan photo, Dilwale Dulhania Le Jayenge movie image, शाहरुख़ खान फोटो, काजोल फोटो

हाल ही में शाहरुख और काजोल ने इस प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। शाहरुख ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘‘23 साल पहले शुरू हुआ यह खास सफर आज भी जारी है।

 

PunjabKesari

आपके प्यार ने राज और सिमरन के प्यार को बड़े पर्दे पर लगातार 1200 हफ्ते तक जिंदा रखा. इतने सालों से बिना शर्त के हमसे प्यार करने के लिए शुक्रिया। ‘डीडीएलजे’ के 23 साल...।’’ वहीं काजोल ने भी ट्वीट में लिखा, ‘‘1200 हफ्ते पूरे और सफर अब भी जारी है। डीडीएलजे को इतने वर्षों तक प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। डीडीएलजे कई ... कई सालों के लिए.... हम सभी के लिए वह थी, वह है और हमेशा एक खास फिल्म रहेगी।’’

PunjabKesari

बता दें कि शाहरुख और काजोल स्टाररर यह फिल्म वर्ष 1995 में रिलीज हुई थी। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने साल 2015 में 20 वर्ष पूरे किए थे। मराठा मंदिर में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का आखिरी शो पहले 19 फरवरी 2015 को होना था, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने सिनेमाघर प्रबंधन से फिल्म को जारी रखने की गुहार लगाई, जिसके बाद फैसला बदलने का विचार बना। अब फिल्म ने एक ही सिनेमाघर में अपने 1200 हफ्ते पूरे कर लिए हैं।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News