ननद सनाह की शादी में भाभी मीरा राजपूत ने पूरे किए सारे शौक, 1 लाख 68 हजार का साड़ी-कम-लहंगा पहनकर तैयार हुई थीं शाहिद की वाइफ

3/5/2022 12:17:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर ने 2 मार्च को मंगेतर मयंक पाहवा संग महाबलेश्वर में भव्य शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब छाई रहीं। सनाह की शादी में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने सारे शौंक पूरे किए और साड़ी-कम-लहंगा लुक से खूब महफिल लूटी। ननद की शादी में मीरा ने बेहद कीमती लुक कैरी किया था, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है।

 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ननद सनाह कपूर की शादी में 1 लाख 68 हजार का साड़ी-कम-लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

इस लुक को उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था। उनकी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। 

 


बता दें, शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर ने मयंक पाहवा से शादी की है। कपल की शादी काफी ग्रैंड हुई, लेकिन इस समारोह में परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदारों और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

बता दें, सनाह कपूर सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी है और शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं, जबकि मयंक पाहवा मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

Content Writer

suman prajapati