'जर्सी' के लिए कड़ी मेहनत कर रहें हैं शाहिद, ले रहें हैं क्रिकेट की खास ट्रेनिंग, देखें वीडियो

11/22/2019 7:04:13 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म में शाहिद की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की गई थी। अब शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक, फिल्म में शाहिद क्रिकेटर के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग से पहले शाहिद क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं।        

हाल में शाहिद ने अपनी इस तैयारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वह लंबा सिक्सर लगाते दिखाई दे रहे हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#jersey #prep

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Nov 20, 2019 at 9:18pm PST

इससे पहले भी शाहिद कपूर ‘दिल बोले हड़प्पिा' में क्रिकेटर का किरदार निभा चुके हैं। ‘जर्सी' तेलुगू में इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो 30 साल की उम्र में इंडियन टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता है।

 

Pawan Insha