52 साल की उम्र में पिता बने थे शाहिद कपूर के सौतेले पापा, अब शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

5/5/2020 8:01:37 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर और शाहिद कपूर के सौतेल पापा राजेश खट्टर बीते साल 52 की उम्र में पिता बने थे। 24 अगस्त 2019 को उनकी पत्नी वंदना सजनानी ने बेबी बॉय को जन्म दिया।  शादी के 11 साल बाद वो पापा बने। वहीं 3 मई को अपनी 12वीं मैरिज एनिवर्सरी पर राजेश ने पहली बार अपने बेटे वनराज की तस्वीर शेयर की। सामने आई इस तस्वीर में राजेश अपने 9 महीने के बेटे और पत्नी संग नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरें जहां राजेश अपने लाडले को गोद में उठाए दिख रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी बेटे के माथे पर किस कर रही है। तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में राजेश ने अपने बेटे वनराज के दिल की बात लिखी है-'आप सभी को मेरा हैलो (मेरा पहला हैलो आप सभी शानदार लोगों के लिए) पापा कहते हैं कि दुनिया आज कठिन दौर से गुजर रही है लेकिन ये भी बीत जाएगा और हम बच्चों के लिए आप सभी इस दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा सुंदर बनाने जा रहे हैं। हम बच्चे इस वादे के लिए आप सभी का धन्यवाद करते हैं।' 

PunjabKesari

जुड़वा बच्चों को देना था जन्म 

बता दें कि  डॉक्टरों ने वंदना के गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की बात कही तो दोनों बहुत खुश हुए लेकिन बाद में वंदना को गंभीर समस्याएं सामने आईं और दोनों में से एक बच्चा गर्भ में ही नहीं रहा। दूसरे बच्चे को बचाने के लिए उनकी आकस्मिक सर्जरी कराई गई और दूसरे बच्चे की सही सलामत डिलीवरी हो सकी।
यह बच्चा तय समय से तीन महीने पहले ही दुनिया में आ गया।

PunjabKesari

राजेश और वंदना ने अपने बच्चे का नाम रखा है, वनराज कृष्णा। जानकारी के लिए बता दें कि 3 मिसकैरेज, 3 आईवीएफ, 3 आईयूआई और 3 असफल सरोगेसी के बाद वंदना और राजेश को वनराज के रूप में अपना बेबी चाइल्ड मिला। वनराज का इस दुनिया में आगमन आईवीएफ टेक्नोलॉजी की मदद से हुआ था। हालांकि वंदना ने बेटे को जन्म करीब ढाई महीने पहले ही जन्म दिया था। मुश्किल से पापा बनने के बाद वो बहुत खुश थे 

PunjabKesari

बता दें कि शाहिद कपूर, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। जब शाहिद 3 साल के थे तब दोनों का तालाक हो गया है। इसके बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली तो वहीं नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी कर ली थी। हालांकि बाद में इन दोनों का भी तलाक हो गया था। ईशान खट्टर शाहिद के सौतेले भाई हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो राजेश टीवी के जाने माने एक्टर हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने काम किया है। उन्होंने डॉन, आइना, सूर्यवंशम,खिलाड़ी 786, एक्शन जैक्सन, रेस 2, हैलो डॉर्लिंग समेत 25 फिल्मों में काम किया है। पिछले साल वो एवेंजर्स एंडगेम के लिए चर्चा में थे। पिछले 10 सालों से वो आयरन मैन फिल्में आयरन मैन, आयरन मैन 2, आयरन मैन 3 आवाज देते आ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News