52 की उम्र में पिता बने शाहिद कपूर के सौतेले पापा, सामने आई बेटे की पहली झलक

8/31/2019 1:38:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर और शाहिद कपूर के सौतेले पापा राजेश खट्टर  52 साल की उम्र में फिर से पिता बने हैं। एक्टर की पत्नी वंदना सजनानी बेटे को जन्म दिया। इस खबर की पुष्टि खुद राजेश ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए की।

राजेश ने कहा-'मेरे लिए इस उम्र में पिता बनना काफी चुनौतीपूर्ण है। राजेश कहते हैं-'पिता बनना इस बार आसान नहीं रहा। लेकिन, मैं इस नए एहसास से बहुत खुश हूं।'

बता दें कि वंदना ने कोई ढाई महीने पहले बेटे को जन्म दिया था और तब से दोनों अस्पताल में ही थे। इस बार पिता बनने के लिए राजेश और उनकी पत्नी वंदना को बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ा। दोनों की पेरेंट्स बनने की ये 10वीं कोशिश थी। 

जुड़वा बच्चों को देना था जन्म 

बता दें कि  डॉक्टरों ने वंदना के गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की बात कही तो दोनों बहुत खुश हुए लेकिन बाद में वंदना को गंभीर समस्याएं सामने आईं और दोनों में से एक बच्चा गर्भ में ही नहीं रहा। दूसरे बच्चे को बचाने के लिए उनकी आकस्मिक सर्जरी कराई गई और दूसरे बच्चे की सही सलामत डिलीवरी हो सकी।

यह बच्चा तय समय से तीन महीने पहले ही दुनिया में आ गया। राजेश और वंदना ने अपने बच्चे का नाम रखा है, वनराज कृष्णा। वंदना ने इससे पहले मां बनने के लिए सरोगेसी, आईवीएफ औऱ दूसरी तमाम तकनीकों की मदद ली लेकिन हर बार वह नाकाम रहीं। 

बता दें कि शाहिद कपूर, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। जब शाहिद 3 साल के थे तब दोनों का तालाक हो गया है। इसके बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली तो वहीं नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी कर ली थी। हालांकि बाद में इन दोनों का भी तलाक हो गया था। ईशान खट्टर शाहिद के सौतेले भाई हैं। 

 

Smita Sharma