शाहिद की बहन के हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी: प्री वेडिंग रस्म में दुल्हे थिरकी सनाह,मां सुप्रिया ने जमाया रंग तो भाभी मीरा के लुक्स ने चुराई लाइमलाइट

3/2/2022 11:45:08 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के घर इस समय खुशियों का माहौल है।  शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर आज 2 मार्च को एक्टर सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग शादी रचाने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सनाह कपूर पंकज कपूर की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस  सुप्रिया पाठक की बेटी है। शादी बुधवार को महाबलेश्वर में होगी। वहीं मंगलवार को कपल की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं।

PunjabKesari

कपल की शादी की जुड़ी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सनाह की मेहंदी रस्म की भी एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में सनाह हाथों पर पिया के नाम की लगी मेहंदी को फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो सनाह पिंक आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने हैवी नेकलेस और झुमके से लुक को पूरा किया है। 

PunjabKesari


होने वाले दुल्हे संग जमकर नाचीं शाहिद की बहन

एक वीडियो में सनाह ढोल की ताल पर होने वाले दुल्हे संग जमकर नाचती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो सनाह पिंक आउटफिट में दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivaan Shah (@thesurrealvivaanshah)

 

इस आउफिट के ऊपर सनाह ने येलो कलर का नाॅटेड टाॅप पहना है। वहीं मयंक पाहवा शेरवानी में काफी जच रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indian Express Entertainment (@ieentertainment)

बेटी की शादी में बहन रतन पाठक शाह संग थिरकती सुप्रिया

एक वीडियो में सनाह की मां सुप्रिया बहन रतन पाठक शाह (नसीरुद्दीन शाह की पत्नी) संग मथे ते चमकन वाल पर थिरक रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

नंनद की शादी में भाभी मीरा ने लूटी महफिल

मीरा कपूर ने भी ननंद सनाह के मेहंदी फंक्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मीरा लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ने अपने लुक को मिनिमल मेअप, बन और झुमकों से कंप्लीट किया था। 


खबरें हैं कि  कपूर और पाहवा फैमिली फ्रेंड्स हैं। सना और मयंक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई भी हुई थी।बताया जा रहा है कि सनाह-मयंक ने कुछ दिनों पहले सगाई कर ली थी। 

PunjabKesari

सनाह ने साल 2015 में रिलीज हुई विकास बहल की 'शानदार' से बड़े पर्दे पर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सनाह के साथ उनके भाई शाहिद, पिता पंकज कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आईं थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News