व्हाइट सूट...रेड दुपट्टा...में शाहिद की बहन का खूबसूरत अंदाज, मौसी रत्ना के कलीरे और चूड़ा पहनाते ही खिल उठा Bride To Be सनाह का चेहरा

3/2/2022 2:46:41 PM

मुंबई: बी-टाउन के कई स्टार्स ने इस साल अपने लविंग पार्टनर्स के साथ सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। अब इस लिस्ट में स्टार कपल पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर भी शामिल हो गई हैं। सनाह कपूर आज यानि 2 मार्च को  मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कपल की शादी की रस्में मंगलवार रात से शुरु हो गई हैं।  

PunjabKesari


1 मार्च को सनाह कपूर की मेहंदी सेरेमनी हुईं जिसकी तस्वीर हाल ही में सामने आई थी। तस्वीर को  सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने शेयर की। इस तस्वीर में होने वाली दुल्हन सनाह बंधनी प्रिटेंड ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने एक येलो जैकेट के साथ पेयर किया है।

PunjabKesari

ज्वेलरी के अलावा सनाह की स्माइल उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है। वह खिलखिलाते हुए अपने मेहंदी लगे हाथ फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं अब सनाह की कलीरे और चूड़ा  रस्म की एक वीडियो सामने आई है।

PunjabKesari

लुक की बात करें सनाह व्हाइट कलर के सूट और रेड बंधनी दुपट्टे में खूबसूरत लग रही हैं। सुप्रिया पाठक की बहन रत्ना पाठक अपनी भांजी को कलीरे पहनाती नजर आ रही हैं। कलीरे पहनते ही सनाह खुशी से झूम उठती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

 

बता दें कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम संग शादी की थी, जिनके बेटे शाहिद हैं। वहीं,साल 1988 में पंकज ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सनाह कपूर और रुहान कपूर है। शाहिद अपने दोनों सौतेले भाई-बहन रुहान और सनाह के साथ अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। 
 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News