आखिर क्यों शाहिद ने छोड़ दिया अपना घर, होटल में हो गए शिफ्ट

6/25/2017 1:56:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। खबरें आ रही है कि वह अपना घर छोड़कर होटल में रह रहें हैं। शाहिद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में बहुत बिजी हैं। जिसकी वजह से शाहिद अपना घर छोड़कर होटल में रह रहें हैं। दरअसल, शाहिद को फिल्म का सैट घर से काफी दूर पड़ता है। जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण सैट पर जाते हुए बहुत टाइम लग जाता हैं और समय बचाने के लिए शाहिद अब घर छोड़कर एक फाइव स्टार होटल में शिफ्ट हो गए हैं।

बता दें कि यह होटल सेट के पास ही है। शाहिद के घर से सेट तक पहुंचने के लिए चार से पांच घंटे ट्रैफिक में बर्बाद हो जाते थे। ऐसे में शाहिद अब गोरेगांव स्थित एक होटल में शिफ्ट हो गए हैं। जहां वो सुबह जल्दी कुछ ही देर में सेट पर पहुंच जाते हैं। टाइम सेव करने से शाहिद अब अपना फिटनैस रूटीन भी फॉलो कर पा रहे हैं। फिल्म में शाहिद राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में हैं।