Jersey Postponed Again: साउथ सुपरस्टार यश से डरे शाहिद कपूर, रिलीज से सिर्फ 3 दिन पहले बदल डाली डेट

4/11/2022 12:42:50 PM

मुंबई. एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब एक बार फिर इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। 'जर्सी' अब 14 को नहीं 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 


तरण आदर्श ने लिखा- 'जर्सी' को एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म 22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने ये फैसला बीती रात लिया है। तरण का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 अप्रैल को थलापति विजय की 'बीस्ट' और 14 अप्रैल को यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज हो रही है। फिल्म जर्सी की इन दो फिल्मों से टक्कर होने वाली थी। बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह से ऐसा कर रहे हैं।  बता दें शाहिद 'जर्सी' में एक क्रिकेटर का रोल निभा रहे हैं। वहीं मृणाल ठाकुर शाहिद की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। यह फ तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। शाहिद के पिता पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

Content Writer

Parminder Kaur