शाहिद कपूर को अपनी इन तीन फिल्मों में काम करने का हुआ पछतावा

1/23/2019 12:15:12 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं। उनके फैंस उन्हें बेहद पंसद भी करते है। क्योकि शाहिद ने अपने फिल्मीं करियर के दौरान विवाह, कमीने, पद्मावत, हैदर और उड़ता पंजाब जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। ये कहना भी गलत नही होगा कि शाहिद ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। इन्हीं में से तीन फिल्में करने का शाहिद को आज भी पछतावा है।

जी हां, शाहिद कपूर ने अपनी ऐसी तीन फिल्मों के नामों का खुलासा किया, जिन्हें लेकर उन्हें खुद पछतावा है। सबसे पहले उनकी लिस्ट में फिल्म ‘‘शानदार’’ है। इसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

दूसरी फिल्म के बारे में बताते हुए शाहिद कपूर ने ‘‘चुप चुप के’’ का नाम लिया। वर्ष 2006 में रिलीज इस फिल्म में वे करीना कपूर के अपोजिट थे।

शाहिद ने तीसरी फिल्म का नाम ‘‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’’ बताया।

उन्होंने कहा ‘‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’’ को बनाते समय हमें ऐसा लगा था कि ये इंटरनेशनल फिल्म होगी। लेकिन हमारे पास वैसे कंप्यूटर ग्राफिक्स नहीं थे।

Pawan Insha