Dinner Date :हाथों में हाथ थाम रेस्टोंरेंट के बाहर स्पाॅट हुए शाहिद मीरा, बाॅडीकाॅन ड्रेस में दिखा मिसेज कपूर का किलर लुक

10/3/2023 3:11:32 PM


मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को इंडस्ट्री के चॉकलेटी और लवर बॉय कहा जाता था। शाहिद का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है लेकिन उन्होंने दिल्ली के सिंपल लड़की मीरा राजपूत संग अरेंज मैरिज की। शाहिद और मीरा की उम्र में काफी अंतर है जिसके चलते दोनों कई बार ट्रोल भी हुए लेकिन समय के सा-साथ दोनों इंडस्ट्री के सबसे पाॅपुलर कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गए।

दोनों को अक्सर एक-साथ लव मूमेंट स्पेंड करते देखा गया है। हाल ही में इस कपल को डिनर डेट के दौरान स्पाॅट किया गया। इस दौरान शाहिद  बेज शर्ट और डिस्ट्रेस्ड डेनिम में कूल दिखे।

वहीं मीरा बेज कलर की बाॅडीकाॅन ड्रेस में अपनी टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कपती नजर आईं।  डेट नाइट के लिए उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल और बालों को खुला रखा। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दोनों ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शाहिद की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी हाल ही में रिलीज हुई है।

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो शाहिद कृति सेनन के साथ जल्द  मैडॉक स्टूडियो द्वारा निर्मित एक रोमांटिक काॅमेडी फिल्म में नजर आएंगे हालांकि इसका टाइटल अभी तय नहीं हैं लेकिन खबरें हैं कि फिल्म   के अगले साल वैलेंटाइन्स डे के आसपास रिलीज हो सकती है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma