शाहिद कपूर का ऐसा डांस देख नही रोक पाएंगे अपनी हंसी, वायरल हुआ वीडियो

4/6/2018 12:51:37 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो चंद मिनटों में ही वायरल हो गया। इस वीडियो में शाहिद एक एलियन के डांस स्टैप्स को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BhMXBUAgB-e/?utm_source=ig_embed
शाहिद के इस वीडियो को आधे धंटे में 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शाहिद से पहले एक्ट्रैस यामी गौतम, टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी, कॉमेडियन मल्लिका दुआ समेत कई स्टार्स ने भी एलियन के साथ डांस किया था।

बता दें कि शाहिद कपूर अपनी आखिरी बार फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी बेटी के साथ आए दिन तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दिखाई दे जाते हैं।

Punjab Kesari