दिवाली पार्टी में पत्नी संग शाहिद की धांसू एंट्री, मीरा का दिखा स्टाइलिश लुक

10/26/2019 11:23:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बी-टाउन के मोस्ट स्टाइलिश कपल्स में से एक हैं। शाहिद और मीरा हर बार फैंस को अपने फैशन से इंप्रेस करते हैं। हाल ही में एक बार फिर इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं,जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, बीती रात यह कपल एक्टर जैकी भगनानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुआ। इस पार्टी में शाहिद और मीरा दोनों ने लाइट कलर्स की आउटफिट को चुना। लुक की बात करें तो मीरा व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग प्लाजो पहने बेहद ग्लैमरस दिखीं।

मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर और झुमके उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं शाहिद कुर्ता पजामे में हैंडसम दिखे। मीरा के ऑल-व्हाइट लुक वेस्टर्न स्टाइल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मीरा और शाहिद ने मीडिया को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 
 
बता दें कि मीरा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं लेकिन उनका स्टाइल स्टेटमेंट और फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नही हैं।इतना ही नहीं मीरा पैपराजी में बेहद कम दिलचस्पी लेती हैं लेकिन जब शाहिद उनके साथ होते हैं तो वो शाहिद के स्टारडम का भी पूरा ख्याल रखती हैं।

काम की बात करें तो शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' कुछ महीनों पहले ही रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म शाहिद के करियर को बुलंदियों में पहुंचाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से अब तक शाहिद ने अपने नए प्रोजैक्ट्स की घोषणा नहीं की है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma