PICS: 'कबीर सिंह' की शूटिंग खत्म कर वापिस लौटे शाहिद-कियारा

1/27/2019 2:02:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कियारा अडवानी अपनी अपकमिंग फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिजी थे। ये दोनों स्टार्स फिल्म की शूटिंग खत्म कर वापिस मुंबई लौट आए है। बीते दिन इन दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे थे। शाहिद ने जहां ब्लैक कलर के कपड़े पहने थे, वहीं कियारा ने व्हाइट टॉप संग डेनिम पहनी हुई थी। ये दोनों इस समय काफी थके हुए लग रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के मसूरी में चल रही थी। बात अगर फिल्म कबीर सिंह की करें तो, इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा लीड रोल में है। 

 

 

 

 

 

Konika