शाहिद कपूर बने एशिया के सबसे सेक्सी शख्स

12/14/2017 1:01:48 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को ब्रिटेन के एक वीकली अखबार के सालाना पोल में सबसे सेक्सी एशियाई शख्स के तौर पर चुना गया है। शाहिद ने इस पोल में ऐक्टर रितिक रोशन और ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक जायन मलिक को पीछे छोड़ा है। 

रितिक लगातार तीन साल से इस पोल में दूसरे स्थान पर थे जबकि पिछले साल के विजेता जायन इस साल तीसरे स्थान पर हैं। 

 

बता दें, दुनियाभर के प्रशंसकों से मिले वोट के आधार पर यह सालाना सूची जारी की जाती है।