शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर दी दीपवीर को शादी की बधाई, कहा-क्लब में आपका स्वागत है...

11/17/2018 2:35:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। दीपवीर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इनकी शादी में बॉलीवुड की कोई भी हस्ती नजर नहीं आई, लेकिन दीपवीर ने पर्सनली जाकर अपनी शादी का न्यौता संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरुख खान को दिया था।

हाल ही में अब पद्मावत में दीपवीर के साथ काम कर चुके शाहिद कपूर ने इस कपल को बधाई दी है। शाहिद ने सोशल मीडिया पर  दीपवीर को शादी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि दीपिका और रणवीर आपको बेहतरीन और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। क्लब में आपका स्वागत है।

बता दें कि दीपिका और रणवीर मुबंई लौटते ही बेंगलुरु जाएंगे और यहां पर दोनों अपनी शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी देंगे। वहीं दोनों मुबंई में भी दूसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले है। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स के आने की संभावना है।

Neha