बेजुबान से लेकर राजा तक शाहिद कपूर ने फिल्मों में निभाए ये दमदार किरदार, देखें उनकी फिल्मों की एक झलक

2/25/2018 7:32:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज 37 साल के हो गए हैं। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले कई म्‍यूजिक वीडियोज और टीवी एड्स में काम किया। ऑनस्‍क्रीन के साथ उन्होंने ऑफस्‍क्रीन भी काफी सुर्खियां बटौरी। एक्टर के रुप में तो वह खरे उतरे ही बल्कि फैंस ने उनके डांस मूव्स को भी काफी पसंद किया और बॉलीवुड में एक अच्‍छे डांसर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। 

PunjabKesari

बता दें कि शाहिद का जन्म दिल्ली में हुआ थाा उनके पिता का नाम पंकज कपूर है जो कि मशहूर एक्टर हैं। उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम है। उनके 3 भाई बहन हैं-सना कपूर, ईशान खटटर और रूहान कपूरा। उनके फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने करियर की शुरूआत फिल्‍म 'इश्‍क विश्‍क' से हुई थी।

PunjabKesari

इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार से भी सम्मानित किया गया। इस फिल्‍म के बाद शाहिद ने कई फिल्‍मों में काम किया लेकिन वे दर्शको के दिलों में कुछ खास जगह नहीं बना पाई। फिल्‍म 'विवाह' और 'जब वी मेट' में वे काफी पसंद किए गए और लड़कियों के बीच पहले से और ज्‍यादा चर्चित हो गएा उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन उन्‍होंने कभी भी हार नहीं मानी। आज हम शाहिद के बर्थडे के खास मौके पर उनकी कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे। 

PunjabKesari
इश्क विश्क (2003)

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत इश्क विश्क से की। ये फिल्म 10 अप्रैल 2003 को रिलीज हुई। फिल्म को केन धोश ने डायरैक्ट किया। शाहिद की ये फिल्म उनके लिे काफी लक्की साबित हुई। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म में शाहिद के साथ अमृता राव, और शहनाज ट्रेजरी लीड रोल में थी। फिल्म में शाहिद राजीव नाम के लड़के की भूमिका निभाते हुए नजर आए। जहां वह एक कॉलेज में एक फल्ट्री किस्म के लड़के थे जो नईं गर्लफ्रैंड्ज बनाते थे।

PunjabKesari
फिदा (2004)

फिल्म फिदा 20 अगस्त 2004 को रिलीज हुईं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और फरदीन खान दमदार रोल प्ले करते हुए नजर आए। इस फिल्म को केन धोश ने डायरैक्ट किया। फिल्म में करीना अपने बॉयफ्रैंड यानि फरदीन खान के साथ मिलकर शाहिद को धोखा देती है जिसके बाद शाहिद को प्यार में धोखा खाते हैं। एेसे ही वह पूरी फिल्म में दोनों से बदला लेते हुए नजर आते हैं। 

PunjabKesari

वाह लाइफ हो तो एेसी (2005)

शाहिद कपूर की इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग देखने को मिला। फिल्म 23 दिसंबर 2005 को रिलीज हुई। इस फिल्म को महेश मांजरेकर ने डायरैक्ट किया। इस फिल्म को भी लोगो ने पसंद किया लेकिन ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म में शाहिद का किरदार एक जिम्मेवार लड़के का था जिसके उपर परिवार की काफी जिम्मेवारियां होती हैं और अचानक से एक हादसे में वह मर जाता है। जिसके बाद उनका फिल्म में किरदार एक भूत का है। इस फिल्म में उनकी हीरोइन अमृता राव थी।  

PunjabKesari
छुप-छुप के (2006)

शाहिद की छुप-छुप के फिल्म को लोगो ने कुछ खास पसंद नहीं किया। ये फिल्म 9 जून 2006 को रिलीज हुई। फिल्म में शाहिद के साथ करीना कपूर खान लीड एक्ट्रैस थी। फिल्म में शाहिद एक गरीब घर के जीतू लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आए। जो अपने सिर पर कर्जा चढ़ने की वजह से सुसाइड कर लेता है। दिसके बाद वह एक बेजुबान बनकर करीना के घर में दाखिल होता है। इतना नहीं फिल्म में करीना भी बेजुबान होती है जिसके बाद दोनों में प्यार हो जाता है और शादी भी। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरैक्ट किया। 

PunjabKesari
विवाह (2006)

शाहिद की विवाह को लोगो ने कापी पसंद किया। फिल्म 10 नवंबर 2006 को रिलीज हुईं। फिल्म के डायरैक्टर सूरज बरजात्य थे। फिल्म में शाहिद बेहद सिंपल और प्यारे किरदार में नजर आए। उनका किरदार फिल्म में प्रेम थे जिसका रिश्ता सिंपल लड़की पूनम यानी अमॉता राव के साथ तय हो जाता है। लेकिन बाद में अमृता एक हादसे की वजह से जल जाती है जहां शाहिद एक अच्छे पति के किरदार में नजर आते हैं। लोगो ने इनके पतिव्रता किरदार को काफी सराहा। इस फिल्म के गानों को भी लोगो ने कापी पसंद किया। 

PunjabKesari

जब वी मेट (2007)

इस फिल्म में शाहिद को बेहद कामयाबी हासिल हुई। इस फिल्म के बाद वह लड़कियों के काफी चहेते बन गए। फिल्म 26 अक्तूबर 2007 को रिलीज हुईं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस फिल्म के इम्तियाज अली ने डायरैक्ट किय़ा। फिल्म में शाहिद आदित्य का किरदार निभाते हुए दिखे जिसमें उनका प्यार में धोखा खाने की वजह से दिल टूट जाता है। जिसके चलते वह एक स्टेशन में करीना कपूर से मिलते हैं और फिर दोनों में प्यार हो जाता है और शादी हो जाती हैं। इस फिल्म में शाहिद की करीना के साथ किस भी काफी चर्चा में रही। 

PunjabKesari

किस्मत कनेक्शन (2008)

शाहिद की फिल्म किस्मत कनेक्शन 18 जुलाई 2008 को रिलीज हुईं। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन थी। दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म के गानों को भी सबने काफी पसंद किया। फिल्म को अजीज मिर्जा ने डायरैक्ट किया। फिल्म में शाहिद बेहद रोमांटिक किरदार निभाते हुए नजर आए। 

PunjabKesari

पाठशाला (2010)

शाहिद कपूर की पिल्म पाठशाला में भी उनका अलग किरदार लोगो के सामने आया। उनकी फिल्म 16 अप्रैल 2010  को रिलीज हुई। इस फिल्म को मिलिंद उके ने डायरैक्ट किया। फिल्म में उनके साथ आईशा टाकिया नजर आईं। इस फिल्म में शाहिद एक स्कूल में बच्चों के टीचर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। 

PunjabKesari
राजकुमार राव (2013)

शाहिद कपूर की फिल्म राजकुमार को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आईं। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरैक्ट किया। फिल्म के गानों से लेकर एक्शन तक लोगो ने शाहिद के काम को काफी सराहा। शाहिद फिल्म में एक गुंडे रोमियो का किरदार निभाते हुए नजर आए। 

PunjabKesari

PunjabKesari

शानदार (2015)

ये फिल्म 22 अक्तूबर 2015 को रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आईं। दोनों के में काफी बचपना था। फिल्म में  दोनों को एक बीमारी होती है जिसकी वजह से वो सो नहीं पाते हैं। इस फिल्म को विकास बहल ने डायरैक्ट किया। फिल्म का गाना गुलाबो भी काफी फेमस हुआ और इतनी ही नहीं फिल्म में उनकी स्टेप सिस्टर भी नजर आईं। 

PunjabKesari

पद्मावत (2018)

शाहिद की फिल्म पद्मावत काफी विवादों के बाद 24 जनवरी 2018 को रिलीज हुईं। जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर ताबड़तोड़ माई की। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरैक्ट किया। फिल्म ने 2.15 की कमाई की। इस फिल्म में शाहिद का किरदार बाकि फिल्मों से काफी हटके था। उन्होंने राजा रत्न सिंह रावत का किरदार निभाया जो दीपिका यानि रानी पद्मावती के पति बने। लोगो ने शाहिद के किरदार को काफी पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लीड रोल प्ले करते हुए नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News