B'DAY SPCL: सैक्सी लुक से लेकर टपोरी लुक तक शाहिद का ये अंदाज छू लेगा अापका दिल

2/25/2018 1:57:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। वह आज 37 साल के हो गए है। शाहिद जितने रील लाइफ में यानि फिल्मी दुनिया में स्टाइलिश है उतने ही वह रियल लाइफ में भी है। उन्हें दुनिया के सबसे सैक्सी मैन के खिताब से नवाजा गया है।

वह फेमस स्टार्स में से एक है। उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में काफी उतार चढ़ाव देखें है लेकिन वह कभी भी डरे नहीं औऱ अपनी मेहनत से उन्होंने आज अपनी बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। आज हम आपको उनके बर्थडे के खास मौके पर रियल लाइफ के लुक के बारें में बताने जा रहे है। जोकि बेहद ही स्टाइलिश और एट्रैक्टिव है।

 

1. बियर्ड स्टाइल:- शाहिद जितने फिल्मों में स्मार्ट लगते हैं उतने ही वह रियल लाइफ में भी स्मार्ट है। मुवी के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी में भी बियर्ड स्टाइल अपनाते है। बियर्ड में वह बेहद ही एट्रैक्टिव लगते है।

उनका ये स्टाइल देखने के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें एशिया का सबसे से सैक्सी मैन ठीक चुना गया है। उनके इस बियर्ड लुक को आज की नौजवान पीढ़ी भी काफी फॉलो कर रही है। बियर्ड वह चाहे लॉन्ग हेयर के साथ रखे या शॉर्ट हेयर के साथ उनके हर लुक जच जाता हैं। 

 

2. क्लीनशेव स्टाइल:- शाहिद क्लीनशेव लुक में बेहद ही इनोसेंट लगते है। ये स्टाइल उनका कई फिल्मों में भी देखने को मिला है। इस लुक की वजह से ही उन्हें चॉकलेटी बॉय का नाम दिया गया है।

इसमें वह काफी क्यूट लगते हैं। इस लुक के साथ उन्होंने पहले लंबे बाल भी रखे थे जोकि काफी चर्चा में रहे थे। 

 

3. टपोरी स्टाइल:- शाहिद का टपोरी स्टाइल कई फिल्मों में देखने को मिला है। उनका ये अंदाज फिल्म आर ... राजकुमार और उड़ता पंजाब में नजर आया है।

शाहिद चाहे अपनी रियल लाइफ में एेसे टपोरी नहीं है लेकिन उन्होंने इस किरदार को सक्रीन पर बखूबी निभाया है। 

 

4. सैक्सी स्टाइल:- इस स्टाइल को शाहिद रियल लाइफ में कैरी है। जैसी शाहिद की पर्सनालिटी हैं वह अगर सिंपल भी हो तब भी वह सैक्सी ही लगेंगे।

अक्सर वह किसी इवैंट, फंक्शन और शो में सैक्सी स्टाइल में ही दिखते है। उनकी वार्डरोब उनके फैंस का दिल जीत लेती है।

 

5. स्वैगी स्टाइल:- शाहिद का ये अंदाज देखते ही दिल छू लेता है।

इस अंदाज में वह कई टीवी विज्ञापन में नजर आ चुके है। इसके अलावा उनका ये स्टाइल मैगजीन फोटोशूट में भी देखा गया हैं। वैसे स्वैगी लुक शाहिद रियल लाइफ में कैरी करते हैं।