शाहिद कपूर ट्विटर पर लौंटे, कल अकाउंट हुआ था हैक

9/7/2018 8:38:56 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ट्विटर पर वापस आ गए हैं, इससे पहले उनका अकाउंट हैक हो गया था। अभिनेता का अकाउंट कथित तौर पर तुर्की के एक समूह ने हैक किया था। 37 वर्षीय अभिनेता ने आज अपने प्रशंसकों से अकाउंट पर पिछले 24 घंटे में हुए हर तरह के संवाद को नजरअंदाज करने की अपील की। शाहिद ने ट्वीट किया, ‘‘दोस्तों, आखिरकार मैं ट्विटर पर वापस आ गया। जी हां यह हैक हो गया था। मेरे अकाउंट से पिछले 24 घंटे में हुए किसी भी तरह के संवाद को कृपया नजरअंदाज करें।’’  

साइबर समूह ‘अयलीदीज टिम’ ने शाहिद के अकाउंट को हैक किया था। हैक करने के बाद इस समूह ने शाहिद की फिल्म ‘पद्मावत’ में जिस तरह से खिलजी को दिखाया गया था उसकी ङ्क्षनदा की थी। ‘पद्मावत’ में शाहिद ने राजा रत्न सिंह और अभिनेता रणवीर सिंह ने खिलजी की भूमिका निभाई थी। शाहिद का अकाउंट करीब एक घंटे बाद बहाल किया गया, इस बीच इस समूह ने अभिनेता के अकाउंट से करीब 20 ट्वीट किए।      
    

Pawan Insha