पत्नी संग पार्टी में छाए शाहिद कपूर, बैकलेस ब्लाउज में स्टाइलिश दिखीं मीरा

11/11/2019 9:55:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत निस्संदेह ही इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल के दो बच्चे  मिशा और ज़ैन कपूर हैं। शाहिद और मीरा को अक्सर कई ईवेंट्स में एक साथ देखा जाता है। यह कपल मीडिया का फेवरेट है। 

हाल ही में 'कबीर सिंह' एक्टर और उनकी खूबसूरत पत्नी को फिर से अंबानी के घर हुई पार्टी में देखा गया। इस दौरान शाहिद कढाई वाले व्हाइट कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट और ब्लैक शूज में हैंडसम दिखे।

वहीं मीरा लैवेंडर कलर की साड़ी में स्टाइलिश नजर आईं हैं। बैकलेस ब्लाउज में मीरा कहर ढा रही हैं।

मिनिमल मेकअप और पोनी मीरा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। पार्टी में दोनों ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।

शाहिद मीरा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफीू वायरल  होरही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' कुछ महीनों पहले ही रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

यह फिल्म शाहिद के करियर को बुलंदियों में पहुंचाने वाली फिल्म बन गई है। शाहिद इन दिनों किक्रेट बेस्ड फिल्म 'जर्सी' के रीमेक में बिजी हैं। 

Smita Sharma