चार साल पहले एक-दूसरे के हुए थे शाहिद-मीरा, एनिवर्सरी पर देखें शादी के कुछ हसीन पल

7/7/2019 6:05:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर काफी सुर्खियों में है। शाहिद इन दिनों फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे। वैसे शाहिद की खुशी आज के दिन डबल हो गई है। आज शाहिद और मीरा राजपूत की शादी की चौथी सालगिरह है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। 

 


शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। मीरा इस शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई थी। शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। मीरा रातों-रात फेमस हो गई थीं। पूरा मीडिया शाहिद की पत्नी के बारे में जानना चाहता था। धीरे-धीरे शाहिद और मीरा ने खुद ही मीडिया के सामने आना शुरू किया और अपने रिलेशन के बारे में बताया। 

 

 

बता दें कि मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है।

 

 

मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, जब वो शाहिद से मिलीं, उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई। 

 

 

शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। शाहिद अक्सर अपनी पत्नी मीरा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। इसके साथ ही मीरा भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार की फोटोज शेयर करती रहती हैं। मीरा राजपूत किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान मीरा ने कैमरे के सामने डेब्यू किया और एक एड फिल्म की थी।

 

Konika