शाहिद कपूर की बहन सनाह ने हमेशा के लिए थामा मयंक का हाथ, ननद की शादी में भाभी मीरा ने व्हाइट लुक में बिखेरा हुस्न का जलवा

3/3/2022 11:06:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. लेजेंडरी एक्टर पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक बेटी और शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर 2 मार्च को मयंक संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की शादी खास और करीबी लोगो के बीच भव्य तरीके से हुई है। एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने सनाह की शादी की खास तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। वहीं अपनी ननद की शादी से मीरा ने अपने लुक की तस्वीर भी शेयर की है। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर सनाह और मयंक वेडिंग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ढेर सारा प्यार. यहां अलग ही मैजिक था जो मैंने महसूस किया। सनाह और मयंक, तुम दोनों को शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई।" तस्वीर में देखा जा सकता है कि सनाह सकाई ब्लू और रेड लहंगे में काफी एलीगेंट लग रही हैं। इस लुक को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया हुआ है। सिंपल जूलरी उनके लुक को कंप्लीट कर रही हैं। वहीं, मयंक ब्लैक पठानी कुर्ते-पायजामे में परफेक्ट दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

इसके अलावा भी मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सनाह की वेडिंग की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)


वहीं सनाह की शादी में मीरा के लुक की बात करें तो इस दौरान वह व्हाइट शिमरी साड़ी के साथ खुले बालों में बेहद गॉर्जियस दिखीं। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स पहने हुए हैं, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं मीरा के साथ ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में पोज देते शाहिद भी काफी डैशिंग लग रहे हैं।

 


वहीं शाहिद कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दुल्हन बनी बहन संग एक तस्वीर शेयर कर उन्हें शादी की बधाई दी है।

 

बता दें, सनाह और मयंक की शादी महाबलेश्वर में कम लोगों की मौजूदगी के बीच हुई है। मयंक, एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे हैं। पाहवा और कपूर्स फैमिली के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। वहीं सनाह लेजेंड्री एक्टर पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म शानदार से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर लीड रोल में थे।

Content Writer

suman prajapati