पत्नी मीरा संग लंच डेट पर पहुंचे शाहिद, तस्वीरों में कपल का दिखा कूल लुक

7/19/2019 6:07:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इंडस्ट्री के फेमस कपल्स में से एक है। ये कपल अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। हाल ही में शाहिद-मीरा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन लेटेस्ट तस्वीरों में शाहिद-मीरा को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।

 

 

ये कपल यहां लंच के लिए आए थे। इस दौरान जहां मीरा ने डेनिम जीन के साथ व्हाइट टॉप पहना था, वहीं शाहिद ने ब्लैक लोअर के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी।

 

 

लुक को कम्पलीट करने के लिए दोनों ने गॉगल्स लगाई हुई थी। कुछ तस्वीरों में शाहिद फोन में बिजी दिखे। 

 


बता दें कि हाल ही में शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ लीड रोल में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी है। कबीर सिंह ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ की कमाई कर ली है।

 

 

ये फिल्म तेलूगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। हिंदी में बनाई गई इस फिल्म को भी संदीप रेड्डी वांगा ने ही निर्देशित किया है। शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में फैन्स उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 

Konika