अवार्ड शो में आमने-सामने टकराए ''कबीर सिंह'' और ''प्रीति'', यूं मिले गले

11/14/2019 12:35:36 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में नई आईं कियारा आडवाणी ने हाल ही में मुंबई में ऑर्गेनाइज 'ग्लोबल स्पा द फिट एन फैब शो' में अपने हॉट अंदाज से सबको इम्प्रेस किया। अपने फैशन सेंस की वजह से कियारा फैंस की प्रिय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को अपडेट देती रहती हैं। इस शो में वह एक गोल्डन ब्लू शिमरी ड्रेस पहनकर पहुंची। कियारा इस ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। देखें तस्वीरें:

किआरा ने इंटरनेशनल डिजाइनर निकोलस जेब्रान का डिजाइन थाई-हाई स्लिट इवनिंग गाउन पहना था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने लुक को शेयर किया। यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

शो में पहुंची कियारा का सामना अचानक ही उनकी पिछली फिल्म के हीरो शाहिद कपूर से हो गया।

दोनों अलग अंदाज में मिले। दोनों एक्टर्स ने साथ में फोटो क्लिक भी कराए।

आपको बता दें कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और सुपरहिट रही थी। यह तमिल फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी। 


कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट में 'लक्ष्मी बम', 'इंदु की जवानी', 'भूल भुलैया 2' और 'गुड न्यूज़' जैसी बड़ी फ़िल्में हैं। किआरा के पास नेटफ्लिक्स फिल्म 'गिलीटी' भी है। 

Edited By

Akash sikarwar