बुआ की शादी में पंजाबी मुटियार बनीं शाहिद-मीरा की लाडली, पंजाबी सूट और परांदा लगाए बेहद क्यूट दिखीं मीशा

3/4/2022 10:05:59 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी। सनाह ने 2 मार्च को मयंक पाहवा संग महाबलेश्वर में सात फेरे लिए। शादी की कई तस्वीरें सामने आईं।

जहां एक तरफ ननंद की शादी में मीरा राजपूत के लुक ने सुर्खियां बटोरीं। वहीं शाहिद मीरा की लाडली मीशा कपूर ने भी खूब लाइमलाइट चुराईं। बुआ की शादी में मीरा का पंजाबी मुटियार बन अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया।

सामने आईं तस्वीर में देख सकते हैं कि बुआ की शादी के में मीशा येलो कलर के पंजाबी सूट कैरी किया है  जिसे उन्होंने दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। मीशा सुपर क्यूट लग रही हैं और उनके पंजाबी कुड़ी अवतार ने सभी का दिल चुरा लिया।

हालांकि यह उनकी खूबसूरत परांदी थी, जिसने हमारा ध्यान खींचा। मीशा अपने छोटे बालों में चोटी भी बांधे हुए हैं और इसे परांदी से सजाया गया है, जो उनकी ड्रेस को कंप्लीट कर रहा है। इसके ऊपर मीरा ने लिखा- "परांदी और मिश मिश।"


 

बुआ की शादी जैन भी बहन मीशा संग ट्विनिंग किए नजर आए। जैन भी येलो कुर्ते में काफी क्यूट दिखे। एक तस्वीर में  पंकज कपूर-सुप्रिया पाठक समेत पूरे कपूर परिवार ने होने वाली दुल्हन के साथ पोज दिए। 

बहन की शादी के बाद इमोशनल हुए शाहिद


सनाह की शादी के बाद भाई शाहिद ने दुल्हन बनीं बहन के साथ तस्वीर शेयर की है और इसके साथ इमोशनल नोट लिखा है। तस्वीर में शाहिद ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं सनाह मैरून और स्यान कलर के लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सनाह इन लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों भाई बहन एक साथ पोज दे रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'कैसे वक्त गुजर गया और छोटी सी बिट्टो अब दुल्हन बन गई। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए मेरी छुटकी बहना... एक खूबसूरत चैप्टर की इमोशनल शुरुआत।' बता दें सनाह पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी है, जबकि शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं।

Content Writer

Smita Sharma