करीना कपूर के साथ Lip Kiss की वीडियो लीक होने पर शाहिद कपूर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-पूरी तरह से टूट गया था

7/9/2023 12:46:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक समय में शाहिद कपूर और करीना कपूर के अफेयर के खूब चर्चे थे। दोनों साल 2004 के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उसी दौरान दोनों का नाइट क्लब का एक वीडियो भी लीक हुआ था, जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते  नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवाद हुआ था। वहीं, अब सालों बाद शाहिद कपूर ने पहली बार इस पर बात की है और बताया कि इसके बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। 


हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा, "उस समय मैं पूरी तरह से टूट गया था। उस समय मैं 24 साल का एक बच्चा था और जब यह घटना घटी, उसके बाद, मुझे ऐसा लगा कि किसी ने मुझसे मेरी प्राइवेसी छीन ली है और मैं इसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा था। मैं पूरी तरह से परेशान था कि क्या हो रहा है और ऐसे क्यों हो रहा है। मैं उस उम्र में काफी परेशान था। अपनी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा था। मैं एक लड़की को डेट कर रहा था। मुझको पता नहीं था कि लड़की के साथ कैसे रहते हैं। आप दोनों दो अलग जगहों से हो और आप दोनों भी कलाकार हो और ऐसा हो जाता है।"

बता दें, शाहिद कपूर और करीना कपूर ने चुप चुप के, 36 चाइना टाउन, जब वी मेट और फिदा जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। उन दिनों दोनों के अफेयर के खूब चर्चे उड़े थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान को डेट करने लगी और फिर उनसे शादी कर ली। वहीं, शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज कर ली।

Content Writer

suman prajapati