इंडियन आइडल के सेट पर प्रमोशन करने पहुंचे शाहिद-श्रद्धा ने की मस्ती, देखें तस्वीरें

9/12/2018 11:17:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म "बत्ती गुल मीटर चालू" की प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों प्रमोशन के लिए सिंगिंग शो इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचे।

 

 

 

इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में श्रद्धा स्टाइलिश क्राॅप टाॅप के साथ प्लाजो पहने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं शाहिद ग्रे कुर्त्ते के साथ जींस पहने हैंडसम लग रहे हैं।

 

 

इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की। तस्वीरों में शाहिद और श्रद्धा की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ सेल्फी भी ली। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

फिल्म की बात करें तो यह उत्तराखंड के एक छोटे से कस्बे में बुनी गई है और निर्देशक श्री नारायण सिंह ने मजाकिया अंदाज में एक गंभीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की है।

 

 

कहानी बिजली विभाग द्वारा भेजे जाने वाले गलत बिलों के बारे है। फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Neha