पहली तस्वीर: पर्पल ड्रेस में शाहीर शेख की वाइफ ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप,एकता कपूर की पार्टी में यूं मस्ती करती दिखीं प्रेग्नेंट रुचिका

6/12/2021 7:50:14 AM

मुंबई: सीरियल 'कुछ रंग के प्यारे के ऐसे भी' फेम शाहीर शेख टीवी के उन स्टार्स में एक हैं जो अफनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को लग रखते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। शाहीर शेख ने बीते साल गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ कश्मीर में शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद ही खबर आई कि शाहीर शेख पिता बनने वाले हैं।  शाहीर की पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं।

दोनों ने अभी तक किसी प्लेटफॉर्म पर प्रेग्नेंसी खबर को सार्वजनिक नहीं किया है। इसी बीच रुचिका कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रुचिका कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती वजर आ रही हैं।

रुचिका कपूर की ये तस्वीरें एकता कपूर के बर्थडे बैश की हैं। तस्वीरो में  रुचिका कपूर पर्पल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने शूज कैरी किए हैं। एकता कपूर के बर्थडे बैश में शोभा कपूर, जितेंद्र, तुषार कपूर, रिद्धि डोगरा, क्रिस्टल डिसूजा, एकता कपूर और अनीता हसनंदानी भी मस्ती करते दिखे।

 हालांकि पार्टी में रुचिका कपूर के साथ उनके पति शाहीर शेख नहीं दिखे।

 

बता दें कि हीर शेख और रुचिका कपूर की मुलाकात कंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के दौरान हुई थी। दोनों एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले। दोस्ती के बाद प्यार हुआ। शाहीर और रुचिका ने साल 2020 में नवंबर में शादी की थी। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। 

काम की बात करें तो  शाहीर शेख हाल ही में हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'बारिश बन जाना' में नजर आए थे। इसके अलावा वह 'कुछ रंग के प्यारे के ऐसे भी' दूसरे सीजन में नजर आएंगे।इस शो में वह एरिका फर्नांडिस के अपोजिट हैं।वहीं रुचिका कपूर एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स क्रिएटिव प्रोड्यूसर और वाईस प्रेजिडेंट हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

Content Writer

Smita Sharma