स्ट्रगल के दिनों को याद कर बोले शाहीर शेख, कहा- इडली और दो केले खाकर किया गुजारा
10/10/2021 12:53:16 PM
मुंबई. एक्टर शाहीर शेख इन दिनों शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' में नजर आ रहे हैं। इस शो में शाहीर मानव का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले ये रोल दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने प्ले किया था। शाहीर ने अपने करियर की शुरुआत एक जॉब से की थी। एक्टर का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। हाल ही में शाहीर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को लेकर बात की है।
शाहीर ने कहा- 'मैंने बहुत मुश्किल दिन देखे हैं। मैं पूणे में पढ़ाई कर रहा था, जहां नाश्ते में इडली खाता था और दिन में दो केले। इडली मैं हर रोज एक ही इंसान से खरीदकर खाता था। वहीं, रात के खाने में मैं चावल पका लेता था और साथ में दो क्लियर सूप पीता था। ऐसे मैंने चार साल बिताए और अगर मैं अपने कमरे की बात करूं तो मैं खड़ा होकर कमरे की चारों दीवारों को छू सकता था, इतना छोटा था। उस जगह मैं डेढ़ साल रहा। इसके बाद मैं थोड़ी बड़ी जगह पर शिफ्ट हुआ।'
बता दें शाहीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। एक्टर की पत्नी रुचिका कपूर ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। शाहीर ने 2020 में रुचिका से शादी की थी।